
राजेंद्र सोनी
मस्तूरी बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी हरिश टान्डेकर के नेतृत्व में शुक्रवार को जोधरा चौक पर आयोजित इस साइबर जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों जैसे एटीएम फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग के बारे में जानकारी दी एवं उनसे बचाव के उपाय बताए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर क्राइम दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, इसलिए जागरूकता आवश्यक है। जैसे एटीएम जाते समय अकेले न जाएं, अपना पिन नंबर किसी को न बताएं एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी सतर्कता से रखें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की।
यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास है। पुलिस का मानना है कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए सभी को सतर्क रहने एवं सही जानकारी के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि क्षेत्र में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।