June 27, 2026

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के युवा कलाकार का खेरगम नगर में भव्य स्वागत…

0

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के युवा कलाकार दुर्गेश साहू का खैरा (जयरामनगर) में भव्य स्वागत हुआ। वे फिल्म जित्तू के दुल्हनिया के संगीतकार एवं गायक हैं। इसके अलावा उनके लोकप्रिय एल्बम झंडू बाम, लाली लुगरा , सेवा जोहार भी काफी चर्चित रहे हैं। अपने सरल मिलनसार स्वभाव के कारण दुर्गेश साहू ने सभी ग्रामीणों का दिल जीत लिया। रविवार को वे सती धाम झिरिया पहुंचे, जहां माता सती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्य कुलदीप मिश्रा, षतीराम पटेल, सहित अखण्ड मंगलवार माता सेवा समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

दुर्गेश पूरे दिन गांव में रुके और लोगों से आत्मीय मुलाकात की। खास बात यह रही कि उन्होंने बताया कि उनके गाए दो जस गीत माता सती को समर्पित हैं, जो शीघ्र ही यूट्यूब पर रिलीज होंगे। इन गीतों का गांववासियों को बेसब्री से इंतजार है। उनके आगमन से पूरे गांव में उल्लास के साथ गर्व का वातावरण देखने को मिला।

दुर्गेश साहू का यह दौरा न केवल उनकी संगीत यात्रा की खास कड़ी है, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके गहरे जुड़ाव और समर्पण का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *