July 25, 2026

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मल्हार महोत्सव अपनी गरिमा के अनुरूप …

0

दुर्गा प्रजापति
मस्तूरी – मल्हार महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार नवागंतुक आईएएस सहायक कलेक्टर अरविंद कुमार एसडीएम मस्तूरी कवर ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मल्हार महोत्सव 2026 के आयोजन को सुनिश्चित करना था। नगर पंचायत के सीएमओ अनुभव सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मल्हार महोत्सव अपनी गरिमा के अनुरूप होना चाहिए, ताकि इसका लाभ मल्हार नगर एवं आसपास के लोगों को मिले। छत्तीसगढ़ शासन ने इस महोत्सव के संचालन के लिए 20 लाख रुपये का अनुदान भी स्वीकृत किया है, लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण पिछले कई वर्षों से यह आयोजन नहीं हो पाया है।
मौजूदा स्थिति में, 2004 में गठित समिति के अध्यक्ष हेमंत सोनू तिवारी का नाम प्रमुख रूप से लिया गया, जो पिछले वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन कराते आ रहे हैं। 2018 के बाद से सत्ता परिवर्तन के चलते महोत्सव का आयोजन बाधित हुआ, लेकिन हेमंत तिवारी लगातार प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने 5 लाख रुपये की अनुदान राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये स्वीकृत कराने का प्रयास किया है। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों का मत था कि हेमंत तिवारी की समिति ही महोत्सव कराए, क्योंकि उन्हें आयोजन का अच्छा अनुभव है और वे कम लागत में भव्य आयोजन कराते आए हैं।
वित्तीय वर्ष के अंतिम 20 दिनों में महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी नगरवासी उत्सुक हैं। बैठक में एसडीएम के अतिरिक्त नायब तहसीलदार चांदनी ध्रुव, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, अरविंद साहू, समिति के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *