July 25, 2026

बलौदा-अकलतरा मार्ग पर दर्दनाक हादसे मे …

0

राजेंद्र सोनी

जांजगीर जिले के बलौदा-अकलतरा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे मे  बोलेरो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, अकलतरा के ग्राम अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपनी पत्नी भगवती, बेटे राहुल और भांजे शरद के साथ ग्राम डोंगरी में परिवारिक कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटते समय, बलौदा थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे सभी को बाहर निकाला। हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और भांजा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन इस दर्दनाक घटना से सदमे में हैं और अस्पताल पहुंचकर अपने परिजनों का हाल जानने में लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में गम का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *