July 25, 2026

रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी …

0

बिलासपुर  चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों की असुविधा का केंद्र बना हुआ है। यहां स्थापित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम पिछले लगभग 2 वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव रेलवे प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। अभी हाल ही में स्टेशन का कायाकल्प हुआ है, लेकिन इस बीच भी एटीएम चालू न होना गंभीर चिंता का विषय है।
बंद पड़े इस एटीएम के कारण यात्रियों को करीब 1 किलोमीटर दूर शहर के अन्य एटीएम तक जाना पड़ता है, जो बुजुर्ग, महिलाएं और रात की यात्रा करने वालों के लिए खतरनाक और कठिन हो जाता है। स्थिति तब और खराब हो जाती है जब स्टेशन मास्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। यह व्यवहार प्रशासनिक जिम्मेदारी का अभाव दिखाता है।
यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द एटीएम चालू करने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा कर दुरुस्त करने की मांग की है। यदि इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो यह और भी जटिल रूप ले सकती है। रेलवे को चाहिए कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल इस महत्वपूर्ण सुविधा को बहाल किया जाए। इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा कम होगी और स्टेशन की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। यह स्थिति रेलवे प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है, जिसे अब सुधारने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *