July 25, 2026

सर्व रविदास समाज की संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न …

0

बिलासपुर   मस्तूरी में सर्व रविदास समाज की संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से हजारों समाज प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को मस्तूरी में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा ने की। इस अवसर पर समाज को मजबूत, संगठित और ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय बढ़ाने व सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चला, जो विजय मेहरा के मस्तूरी स्थित निवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारी जैसे प्रदेश संरक्षक केदार कोरे, संयोजक रामदास मालेकर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र लाल चंचल, प्रचारक के.आर. पैगवार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधा रवि, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनंजय रात्रे सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वाचन और स्वागत भाषण हुआ। वक्ताओं ने समाज के विकास और उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। संभागीय अध्यक्ष के रूप में रामबहोरन लास्कर, उपाध्यक्षों में मनहरणलाल विजयवारे, रोहित कुमार अनिल, प्रकाश कुमार रैदास व चैतुराम मिरी, सचिव अशोक सोनवानी, कोषाध्यक्ष ललित कुमार मिरी, संरक्षक सोनुलाल अहिरवार, प्रवक्ता अजय चौधरी, मीडिया प्रभारी अरुण ग्रेवाल और मनीराम आजाद, सह सचिव तिलक कोले का चयन हुआ। कार्यक्रम के अंत में विजय मेहरा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह भी किया।

कार्यक्रम का संचालन बी.बी. राम एवं कृष्ण कुमार रायकर ने किया।  बैठक में समाज के पदाधिकारी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *