September 11, 2026

हाईवे पर गन्ना मशीन व फ्रीज चोरी कर ले गए चोर …

0

राजेंद्र सोनी

मस्तूरी  थाना क्षेत्र में चोर हाईवे पर राहगीरों की प्यास बुझाने वाली गन्ना मशीन चोरी कर ले गए हैं। घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की है, जब कुछ चोर गन्ने की मशीन और फ्रीज को गाड़ी में डाल रहे थे। पास में खड़ा ढाबा संचालक देखकर चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। चोर इतने शातिर थे कि घटना के समय कोई जागरूक नहीं था और वे आसानी से मशीन लेकर फरार हो गए। इस मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है, जिससे पुलिस की रात्री गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना मस्तूरी से महज कुछ किलोमीटर दूर हुई है, और इससे यह संकेत मिलता है कि चोर हाईवे पर कितनी बेखौफ हैं। लोग अब पुलिस की कार्यशैली और रात्री गश्त की गंभीरता पर आशंकित हैं।1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *