September 11, 2026

ओशियन ग्रो गांजा’ के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार …

0

राजेंद्र सोनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी  में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कटोरा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए पहली बार ‘ओशियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर रितिक पसरिचा (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 2.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, ₹3000 नकद, आईफोन सहित कुल 3,62,600 रुपये का सामान जब्त किया गया। आरोपी दिल्ली से कुरियर के माध्यम से मादक पदार्थ मंगाकर शहर में खपाता था। सिविल लाइन थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *