July 8, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 23 समर स्पेशल ट्रेन …

0

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा हेतु समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग होते हुए कुल 23 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को 86 फेरों तक अतिरिक्त सुविधा मिलेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बड़ी सहूलियत होगी।
वलसाड और खड़गपुर के बीच गाड़ी संख्या 09043/09044 समर स्पेशल ट्रेनें 15 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 02-02 फेरों के लिए चलेंगी।

यह ट्रेनें भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों पर रुकेंगी तथा इनमें जनरल, स्लीपर और एसी सहित कुल 20 कोच होंगे।
इसके अलावा, पुणे-सांतरागाछी-पुणे के बीच गाड़ी संख्या 01441/01442 समर स्पेशल 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक 02-02 फेरों के लिए चलाई जा रही है, जो दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर होकर गुजरेगी। वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-सांतरागाछी के बीच गाड़ी संख्या 01041/01042 समर स्पेशल 17 से 26 अप्रैल, 2026 तक 02-02 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह गाड़ी 22 एलएचबी कोचेस के साथ 21 स्टेशनों पर ठहरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *