July 8, 2026

अवैध वसूली आरोप में तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच …

0

एसएसपी रजनेश सिंह ने की कार्रवाई

राजेंद्र सोनी
बिलासपुर ढाबा संचालक से अवैध शराब के नाम पर वसूली और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। शिकायत के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई शिव चंद्रा, रीडर आरक्षक शशिकरण कुर्रे और शिवधन बंजारे सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। ये सभी मस्तूरी थाने में पदस्थ थे।
जानकारी के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों ने मस्तूरी थाना क्षेत्र के दर्रीघाट स्थित एक ढाबा में दबिश दी। ढाबा संचालक को पकड़कर थाने ले जाने की बजाय थाने के पीछे एक पुराने खंडहरनुमा भवन में रखा। वहां उन्होंने ढाबा संचालक पर शराब बेचने का आरोप लगाकर आबकारी एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी और फिर बिना कार्रवाई के छोड़ने के लिए पैसों की मांग की। थाने में अन्य पुलिसकर्मियों को भनक लगने पर ढाबा संचालक को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। ढाबा संचालक की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने यह कार्रवाई की। एसएसपी ने कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले आदेश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *