
राजेंद्र सोनी
रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते 17 और 19 अप्रैल को चार यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस सेक्शन में अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह कार्य बिलासपुर जोन में तीसरी और चौथी लाइन के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का हिस्सा है। इस वजह से कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा। रद्द की गई गाड़ियों में 17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर और गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर शामिल हैं।