July 8, 2026

हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके देसी कट्टे सहित गिरफ्तार …

0

अवैध हथियार के साथ 3 जिंदा कारतूस बरामद

राजेंद्र सोनी

रायपुर राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और तीन नग जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घूमने वालों पर कार्रवाई करने के लिए दिए गए निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई। 16 अप्रैल को गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि गोंदवारा अंडर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास देसी कट्टा रखा हुआ है।
इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और गुढ़ियारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बताए गए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रोहित उइके, प्रेम नगर गुढ़ियारी, रायपुर का होना बताया। उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस पाए जाने पर वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी रोहित उइके के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। प्रेस रिलीज के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके विरुद्ध पहले से ही 12 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *