July 6, 2026

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न …

0

डॉ,  कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक पामगढ़ में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
बैठक में संगठन के संरक्षक टी एस सिंह कंवर, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ संजय निराला और कोषाध्यक्ष दिनेश साहू सहित कई प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका, उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताया और पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठन की सशक्तता पर जोर दिया। उन्होंने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने हेतु एकजुटता का आह्वान किया।

प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य सलाहकार ने पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद संरक्षक सहित सभी पदाधिकारी और पत्रकारों ने शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर माता शबरी के दर्शन पूजा कर आशीर्वाद लिया। अंत में संभाग महासचिव नवीन जांगड़े ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *