July 8, 2026

करंट लगने से युवक की मौत …

0

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  क्षेत्र के ग्राम कोसा (तिलक नगर) में एक दुखद घटना सामने आई है। 17 अप्रैल सुबह 11 बजे घर में बोरपंप चालू करते समय 17 वर्षीय अभय घृतलहरे (पिता दिनेश घृतलहरे) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

अभय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी तीन बहनें हैं। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *