July 8, 2026

कल्पना प्रसाद के कहानी संग्रह का विमोचन …

0

बिलासपुर   स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मल्हार शाखा के सभा कक्ष में पातालेश्वर साहित्य समिति, मल्हार के बैनर तले कहानीकार कल्पना प्रसाद के कहानी संग्रह ‘अनलॉकिंग 2020’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडे, डॉ शेषनारायण गुप्ता, अकत राम सिन्हा, केसर देवांगन, रघुराज प्रसाद पांडे, दीपक जायसवाल और शाखा प्रबंधक अनिल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बी.टेक ग्रेजुएट लेखिका कल्पना प्रसाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मल्हार शाखा में कर्मचारी हैं।

उनके इस संग्रह में 10 कहानियाँ शामिल हैं, जो कोविड काल की स्थितियों, महामारी के खामोश पलों के प्रभाव, रिश्तों के ताने-बाने और जीवन की मिठास को दर्शाती हैं। विमोचन के अवसर पर कल्पना प्रसाद को बुके और पेन भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। मौली मनहर, मधु कुर्रे, चेतन तिवारी और अशोक साव की भी विशेष उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *