July 6, 2026

बिजली-पानी संकट पर जनाक्रोश, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन …

0

मस्तूरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती और गहराते जल संकट को लेकर जनाक्रोश सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत के नेतृत्व में 20 अप्रैल को बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण ज्ञापन देने पहुंचेंगे।
बताया गया है कि मस्तूरी क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती से जनजीवन और व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं, खारंग जलाशय से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण जल संकट गंभीर हो गया है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में तत्काल अघोषित बिजली कटौती बंद करने और खारंग जलाशय से पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने की मांग की जाएगी। संयोजक दामोदर कांत ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *