July 6, 2026

वित्तीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर …

0

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर 25 अप्रैल को राजस्व विभाग पामगढ़ के मीटिंग हॉल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़

की अध्यक्ष शीलू केसरी ने मुख्य वक्ता के रूप में वित्तीय साक्षरता के महत्व और कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, निःशुल्क कानूनी सहायता, एफआईआर, आबकारी, टोनही प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, गिरफ्तार व्यक्ति एवं महिलाओं के अधिकारों सहित आगामी 09 मई को होने वाली लोक अदालत की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप ने किया। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर, परिवार परामर्श केंद्र और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया। इस अवसर पर राधाकांत केसरी, चिंताराम बंजारे (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन), पीएलवी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *