July 6, 2026

ठग दंपति ने 96 लाख की धोखाधड़ी की, दो मामले दर्ज …

0

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर   ठग दंपति ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर दो लोगों से कुल 96 लाख रुपए ठग लिए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इन दोनों मामलों में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।
पहला मामला सरकंडा निवासी शिल्पी श्रीवास्तव से जुड़ा है। उनकी मुलाकात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक जिम में उसलापुर श्री श्याम परिसर निवासी सोनाली सरकार और उनके पति अभिजीत सरकार से हुई थी। सोनाली सरकार और अभिजीत सरकार ने शिल्पी श्रीवास्तव से दोस्ती कर उनका भरोसा जीता और उन्हें शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच किश्तों में शिल्पी श्रीवास्तव से 91 लाख रुपए ले लिए गए। दंपति ने एक करोड़ 47 लाख रुपए लौटाने का वादा किया था, लेकिन जब लगातार रकम वापस नहीं मिली तो शिल्पी श्रीवास्तव को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इसके अतिरिक्त, सोनाली सरकार और अभिजीत सरकार ने बिहार निवासी अनुराग सिंह को भी शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। सितंबर से नवंबर 2024 के बीच उनसे 5 लाख रुपए ठग लिए गए। अनुराग सिंह की शिकायत पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *