July 6, 2026

शादी में खूनी संघर्ष: चाकू मारकर युवक की हत्या, गांव में तनाव …

0

राजेंद्र सोनी

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के रामाटोला गांव में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में हुए खूनी संघर्ष में एक 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामाटोला निवासी योमिश सिन्हा के रूप में हुई है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में एक शादी समारोह के दौरान योमिश सिन्हा का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने रामाटोला में चल रहे दूसरे शादी समारोह में योमिश सिन्हा को घेर लिया। हमलावरों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। योमिश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *