July 6, 2026

चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार …

0

राजेंद्र सोनी

मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुढ़िखार से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम गीधपुरी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी को पानी पाउच लेने होटल भेजकर मोटरसाइकिल चुरा ली थी।

घटना की रिपोर्ट चौकी मल्हार में दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपी की तस्वीर मिली। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गीधपुरी निवासी नरोत्तम दास वैष्णव (55 वर्ष) ने चोरी की बाइक अपने घर के कमरे में छिपा रखी है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी नरोत्तम दास के घर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली और उसे गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *