July 6, 2026

शिक्षा-साहित्य में अग्रणी डॉ. बनर्जी ने एसडीएम को भेंट की कृतियां …

0

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे प्रोफेसर डॉ. राजाराम बनर्जी ने अपनी कृतियां पामगढ़ एसडीएम आरके तंबोली को भेंट की। डॉ. बनर्जी पामगढ़ क्षेत्र के जोरैला गांव निवासी हैं और उन्होंने शिक्षा तथा समाजोत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने पामगढ़ में छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल व कर्मफल पब्लिक स्कूल की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई। इसके बाद उच्च शिक्षा हेतु संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय भी स्थापित किया। राष्ट्रीय स्तर के पब्लिक ट्रस्ट इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से डॉ. बनर्जी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं।

साहित्य में उन्होंने 9 पुस्तकें व 20 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं।

उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशन आइडल प्राइड अचीवर्स अवार्ड, ग्लोबल विभूति आइकॉन अचीवर्स अवार्ड और अंतरराष्ट्रीय साहित्य वाचस्पति पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ. बनर्जी अपने शैक्षणिक, साहित्यिक व सामाजिक कार्यों में लगातार जुटे हुए हैं और अपनी शिक्षाप्रद पुस्तकों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *