July 6, 2026

कार ट्रक में घुसी; मां-बेटे-नाती की मौत…

0

राजेंद्र सोनी

कोरबा  सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह हादसा चांपा-फरसवानी रोड पर फरसवानी टोल नाका के आगे हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए चलती ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवारी निवासी सोनी परिवार चांपा में एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद सोमवार रात करीब 2 बजे सभी सदस्य कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। मृतकों में मोंगरा सोनी (45), उनके बेटे देवेंद्र सोनी (22) और ढाई साल का नाती प्रियांश शामिल हैं। हादसे में घायल अन्य लोगों को चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *