
उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रज्ञा साहू-दुष्यंत कुमार बने टॉपर।
डॉ. कृष्णपाल देव खटकर
पामगढ़ अंचल के विद्यानिकेतन उ माध्यमिक विद्यालय और ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम हासिल किया है। 26 वर्षों से संचालित इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं और 10वीं में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 12वीं में प्रज्ञा साहू ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं समीर पटेल 94 प्रतिशत के साथ दूसरे और स्वप्निल बर्मन 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा प्रत्यूष शर्मा ने 92.2 प्रतिशत, दुर्गा ने 89 प्रतिशत, हिमांशी साहू ने 88 प्रतिशत और सौम्या पीटर ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। किरण मधुकर 86.6 प्रतिशत, पीयूष चौहान 82.8 प्रतिशत, नेहा सिंह 82.6 प्रतिशत और मुस्कान कश्यप 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए।
कक्षा 10वीं में दुष्यंत कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गरिमा साहू 87.66 प्रतिशत और महिमा निषाद राज 85.16 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पूनम बंजारे ने 85 प्रतिशत, अनन्या कुर्रे ने 84.83 प्रतिशत और शैली शास्त्री ने 82.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के छात्रों ने होम बोर्ड परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी माध्यम में कक्षा 9वीं से प्रज्ञा साहू ने 97.65 प्रतिशत और अंग्रेजी माध्यम में नर्सरी से सिया श्रीवास ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय संचालक नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। पाण्डेय ने कहा कि यह बच्चों की कठिन मेहनत और शिक्षकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।