August 21, 2026

प्राचार्य पर व्याख्याता से मारपीट का आरोप, मां धरने पर …

0

प्राचार्य मनोज सराफ पर व्याख्याता प्रखर पांडेय से मारपीट  का आरोप, मां ने की हटाने की मांग।

राजेंद्र सोनी

कोरबा  जिले के पाली हाईस्कूल में प्राचार्य मनोज सराफ पर भौतिकी व्याख्याता प्रखर पांडेय से मारपीट का आरोप है। घटना बीते 27 अप्रैल की है, जब प्राचार्य सराफ ने व्याख्याता पांडेय को अपने कक्ष में बुलाया। विभागीय मामलों पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।

पीड़ित व्याख्याता प्रखर पांडेय ने बताया कि प्राचार्य सराफ हाथ में चप्पल लेकर उन्हें मारने दौड़ाने लगे।

व्याख्याता वहां से भागे, लेकिन प्राचार्य ने उन्हें स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर भी दौड़ाया। भागते हुए वे अपने घर पहुंचे। बीपी मरीज होने से दौड़ने के कारण उनकी नाक से खून बहने लगा और वे बेसुध हो गए। परिजनों ने उन्हें समीप के अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार मिलने से गंभीर हालात टल गई। व्याख्याता ने इस घटना को लेकर प्राचार्य के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है।
इधर, घटना से आहत व्याख्याता प्रखर पांडेय की 65 वर्षीय मां सकुंतला पांडेय, प्राचार्य को हटाए जाने की मांग लेकर हाईस्कूल मुख्य गेट पर धरने में बैठ गई हैं।

सकुंतला पांडेय ने हाथ में तख्ती लेकर “मनोज सराफ हटाओ, मेरे बेटे को बचाओ” का नारा बुलंद किया है। उन्होंने मांग की है कि जब तक मनोज सराफ को पाली हाईस्कूल से हटाया नहीं जाता, वे रोजाना स्कूल समयावधि तक धरने पर बैठी रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार, विवाद की वजह प्राचार्य सराफ की कथित मनमानी बताई जा रही है

विज्ञान, रसायन व भौतिकी के प्रायोगिक सामग्री से संबंधित 4 वर्ष का कोई एंट्री फिजिक्स स्टॉक रजिस्टर में नहीं है।

आरोप है कि व्याख्याता प्रखर पांडेय पर फिजिक्स रजिस्टर में फर्जी संधारण करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके मना करने पर यह विवाद उत्पन्न हुआ। सच्चाई प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

छत्तीसगढ़ न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *