August 21, 2026

बोर्ड परीक्षा में दबदबा, नैंसी प्रदेश टॉप-10 में …

0


बिलासपुर  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पीएम श्री सजेस चकरभाठा इंग्लिश मीडियम स्कूल ने दबदबा कायम किया है। विद्यालय की छात्रा नैंसी ठाकुर ने 10वीं में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 में जगह बनाई।

विद्यालय ने 12वीं कक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया, जिसमें कुल 66 विद्यार्थियों में से 47 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। संजना कौशिक और पावनी कौशिक ने 94 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। नम्रता देविका कौशिक (91.6%) द्वितीय और मोनिका बंजारे (90%) तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। नैंसी ठाकुर (97.5%) के अतिरिक्त वंदना कौशिक (96.5%), सौम्या वर्मा (95.3%) और श्रेया कौशिक (95%) सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक अर्जित किए। कुल 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नैंसी ठाकुर से मिलकर बधाई दी। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य विकास नायक राय ने शाला प्रबंधन समिति, शिक्षकों और अभिभावकों सहित सभी सफल विद्यार्थियों का स्वागत कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, प्राचार्य विकास नायक राय और अभिभावकों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *