July 6, 2026

दसवी, बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा …

0


डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  महात्मा ज्योतिबा राव फुले शा. उ. मा. वि. डोंगाकोहरौद ने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

कक्षा 12वीं कला संकाय में 33 में से 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए,
जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 84 रहा। इनमें 12 छात्र प्रथम श्रेणी और 16 द्वितीय श्रेणी में रहे। वहीं जीवविज्ञान संकाय में 19 में से 17 विद्यार्थी सफल रहे, जिसमें 89 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। 13 छात्र प्रथम श्रेणी में और 4 द्वितीय श्रेणी में पास हुए।

कक्षा 10वीं में रीता पटेल ने 87 प्रतिशत, साहिल बंजारे ने 82 प्रतिशत और दीक्षा कौशिक ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 12वीं में कला संकाय से रूचि कश्यप ने 79 प्रतिशत, काजल पठारे ने 77 प्रतिशत और करन कुमार साहू ने 76 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय से श्वेता पटेल ने 82 प्रतिशत, कलेश्वरी पटेल ने 76 प्रतिशत और शिवम पटेल ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ स्थान बनाया।

विद्यालय प्राचार्य और शिक्षकगण ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *