
डॉ. कृष्णपाल देव खटकर
पामगढ़ विकासखंड पामगढ़ में 30 अप्रैल 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ आर. के. तंबोली की अध्यक्षता में समस्त सरपंचों, सचिवों एवं रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अविवादित बंटवारा एवं नामांतरण संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी हुआ।
बैठक में आर. के. तंबोली ने सरपंचों व सचिवों को ग्राम पंचायतों से संबंधित मूलभूत जानकारी दी।
उन्होंने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आयोजित शिविरों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा ग्रामों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ मणिशंकर कौशिक ने बताया कि तहसीलदार पामगढ़ अमरनाथ श्याम ने
अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और प्रशिक्षण प्रदान किया। अमरनाथ श्याम ने ग्राम स्तर पर प्राप्त प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशानुरूप आमजन को सरल एवं सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना
तथा ग्राम स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देना रहा। इस दौरान तहसीलदार राहौद चंद्रकांत चंद्रवंशी और नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा के साथ विकासखंड के समस्त सरपंच एवं सचिव शामिल रहे।7