June 27, 2026

निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम …

0

मस्तूरी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसमे मुख्य अतिथि विवेक त्रिपाठी भाजपा मंडल अध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष मिश्रा और टेकराम यादव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके आगामी शिक्षा सत्र के लिए मुफ्त में पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं, जिससे शिक्षा का वातावरण और अधिक प्रोत्साहित हो सके। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। विद्यालय के खेल मैदान में अनेक पेड़ लगाए गए। यह पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए शिक्षाप्रद थी बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाने में मददगार साबित हुई।

इस कार्यक्रम ने छात्रों के बीच पढ़ाई के प्रति उत्साह और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संचार किया। सभी अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण मिलेगा जो कि
यह आयोजन विद्यार्थियों और समुदाय दोनों के लिए प्रेरणादायक रहा।
उक्त कार्यक्रम में सुभाष यादव, मिरी सर सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *