July 26, 2026

सेमरिया में समस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिली त्वरित राहत …

0

राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 708 आवेदन प्राप्त, ज्यादातर समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सुशासन तिहर 2026 के अंतर्गत पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम सेमरिया स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सेमरिया क्लस्टर में सेमरिया, कोनार, मुलमुला, नंदेली, भैंसों, झिलमिली, कोसा, डिघोरा, बोरसी, जेवरा, कोसीर, केसला, झूलन, चोरभट्ठी, खपरी, जोगीडीपा, पचरी, लगरा, सिल्ली और चण्डीपारा ग्राम पंचायतें शामिल हुईं।

शिविर में हितग्राहियों को जाल,

आइस बॉक्स, किसान किताब, नैनो यूरिया, आवास योजना की चाबी, लखपति दीदी प्रमाण पत्र, स्वामित्व कार्ड बी1, नक्शा खसरा सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, चेक और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। नागरिकों ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बिजली ट्रांसफार्मर, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन पेंशन, श्रम कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया।

कुल 708 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 700 मांग एवं 08 शिकायतें थीं।

शिविर के मुख्य आयोजक रहे कलेक्टर जन्मे जय महोबे ने कहा कि शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का सुगम, पारदर्शितापूर्ण और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से एग्रीस्टेक में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने का आह्वान किया। पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने इस पहल को आम जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए महत्वपूर्ण बताया। कलेक्टर महोबे ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर आर के तंबोली, मानेश जांगड़े और जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *