July 26, 2026

14 कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को बिलासपुर कलेक्टर ने किया सम्मानित …

0


बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूल गेम्स फेडरेशन के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को चेक बांटे, प्रशिक्षकों को बधाई

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार 6 मई 2026 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंडर-14 कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने दुर्ग में आयोजित बालक कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे और सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव ने किया। टीम के कुशल मार्गदर्शन में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले कोच कलेश्वर प्रसाद कश्यप और वीर शिवाजी कबड्डी प्रशिक्षण क्लब के प्रशिक्षक हेमंत यादव को भी बधाई दी गई। सभी खिलाड़ी वीर शिवाजी कबड्डी प्रशिक्षण क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हेमंत यादव को छत्तीसगढ़ के सबसे सफल प्रशिक्षकों में से एक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *