September 11, 2026

ढाबे के बाहर अवैध वसूली, मारपीट आरोपी गिरफ्तार …

0


अवैध वसूली, मारपीट: बिल्हा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  बिल्हा पुलिस ने वाहन खड़ी करने के नाम पर अवैध वसूली, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना बिल्हा पुलिस ने बताया कि सनोज कुमार यादव (32 वर्ष) निवासी बिल्हा मोड़ थाना हिर्री ने 9 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मुढीपार टोल प्लाजा के पास मिथलेश गेंदले ढाबे के बाहर वाहन खड़ी करने के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी मिथलेश गेंदले ने चालक एवं हेल्पर के साथ मारपीट की और वाहन के सामने का शीशा तोड़कर नुकसान पहुंचाया। शिकायत के बाद थाना बिल्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथलेश गेंदले को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *