July 26, 2026

बस में बैठे-बैठे युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू …

0


इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही बस में युवक अचेत मिला, पंडरिया में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; शिनाख्त जारी।

राजेंद्र सोनी

कवर्धा इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में सफर कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बस की सीट पर बैठे-बैठे अचानक अचेत हो गया। युवक के पास से इलाहाबाद से बिलासपुर तक का बस टिकट मिला है, जो उसके सफर की पुष्टि करता है।
घटना का पता चलते ही बस चालक और परिचालक युवक को लेकर सीधे पंडरिया थाना पहुंचे। उन्होंने पंडरिया पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस हरकत में आई और अचेत युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पंडरिया पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंडरिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवक की शिनाख्त करने के लिए आसपास के जिलों और विभिन्न थानों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है ताकि उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *