July 25, 2026

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पर आज अहम बैठक …

0


कक्षा एक की 50 सीटों पर होगा आवेदनों का परीक्षण, 9वीं-11वीं में भी प्रवेश नियम तय।

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश संबंधी आवश्यक बैठक सोमवार, 12 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक विद्यालय के सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कक्षा पहली में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा।

प्राचार्य ने बताया कि कक्षा पहली की रिक्त 50 सीटों के लिए 20 अप्रैल से 9 मई 2026 तक आवेदन प्राप्त हुए थे।
परीक्षण के बाद पात्र आवेदकों में से 50 प्रतिशत सीटों पर बालिकाओं को और शेष 50 प्रतिशत सीटों पर बालक/बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना पीड़ित एवं अनाथ बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी।

इसी प्रकार, कक्षा नवमी की 50 रिक्त सीटों पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पामगढ़ और शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पामगढ़ के अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को सीधा प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद बची हुई सीटों पर बाहरी स्कूलों के बच्चों को नियमानुसार मौका मिलेगा। कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु स्वामी आत्मानंद पामगढ़ के कक्षा दसवीं उत्तीर्ण छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो अन्य स्कूलों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इस बैठक में क्षेत्र के पालक, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *