July 26, 2026

1.40 करोड़ की सड़क में धांधली, कलेक्टर से शिकायत …

0


जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर लगाए आरोप

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  मस्तुरी जनपद क्षेत्र के आमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बन रही सड़क में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, जनपद सहकारिता सभापति सरिता नरेन्द्र नायक, जनपद पंचायत सदस्य मेनका सुमित जगत और सरपंच हीरादेवी खेमराज पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिलासपुर जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र में ठेकेदार अतुल शुक्ला और तापस अग्रवाल पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही इस सड़क में निम्न गुणवत्ता का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ठेकेदार जनप्रतिनिधियों को धमकी देकर घटिया निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में पानी की तराई कम की गई, गिट्टी की मात्रा कम थी और लाल मुरूम की जगह साधारण मिट्टी का उपयोग हुआ। नाली पुल निर्माण में सरिया चोरी का भी आरोप है। शिकायतकर्ताओं ने सरकारी धन के दुरुपयोग का उल्लेख करते हुए कलेक्टर से मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही की मांग की है।  उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर यह सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी। शिकायत पत्र पर भाजपा लोहरसी मंडल जिला मंत्री हेमलाल जगत, हीरा सिंह जगत, रामसागर जगत, गोरेलाल जगत सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *