July 26, 2026

पटवारी-आरआई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक …

0

नोनबिर्रा गांव में भूमि सीमांकन पर विवाद, चार ग्रामीणों पर शासकीय कार्य में बाधा का केस।

राजेंद्र सोनी

कोरबा   जिले के करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में भूमि सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह और पटवारी भरत चौहान को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। ग्रामीणों का आरोप था कि राजस्व अमले ने पैसे लेकर गलत सीमांकन किया है।
नायब तहसीलदार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह और पटवारी भरत चौहान नोनबिर्रा में जमीन सीमांकन के लिए पहुंचे थे। दोपहर एक बजे संतराम, उसका पुत्र लीलाधर पटेल, हरिराम और हुकूमचंद पटेल ने आपत्ति जताते हुए अमले को वहां से जाने नहीं दिया। इस दौरान लीलाधर ने आत्महत्या की धमकी भी दी। पटवारी भरत चौहान की शिकायत पर करतला पुलिस ने इन चारों ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *