July 26, 2026

राशन वितरण की बढ़ी अवधि, कार्डधारकों को 15 मई तक राहत …

0


तीन माह का राशन 15 मई तक, खाद्य विभाग ने वितरण समय सीमा बढ़ाई।

राजेंद्र सोनी

रायपुर   छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने तीन माह के एकमुश्त खाद्यान्न वितरण की समय सीमा में वृद्धि की है। अब हितग्राही अप्रैल से जून 2026 तक का अपना खाद्यान्न 15 मई 2026 तक प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पूर्व निर्धारित समय-सीमा में खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर पाने वाले कार्डधारक अब बढ़ी हुई अवधि में अपना हक प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानदारों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रहे। विभाग ने राशन कार्डधारी परिवारों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *