July 26, 2026

पामगढ़ सेन जयंती पर श्रीवास समाज की रैली, छात्रों का सम्मान …

0

सेन जयंती पर श्रीवास समाज ने निकाली रैली, विधायक ने शिक्षा-एकता पर जोर दिया, छात्र-छात्राओं का सम्मान। 

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  ड्योढ़ीपारी देसहा श्रीवास समाज द्वारा सेन जयंती के अवसर पर भव्य रैली, सम्मान समारोह और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी सहभागिता रही। सुबह से ही समाज के महिला, पुरुष और युवाओं में उत्साह दिखा। रैली का शुभारंभ श्रीवास भवन से किया गया। समाज के लोग डीजे और जयघोष के साथ रैली में शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंबेडकर चौक पहुंची, जहां

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद रैली सेन भवन पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुआ। मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीवास समाज के अध्यक्ष राजेश श्रीवास ने की। अतिथियों का पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में समाज को एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा और संगठन से ही संभव है। कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला संगठन का भी गठन किया गया, जिसमें संतोषी श्रीवास को अध्यक्ष, अंजू श्रीवास को सचिव, सत्यभामा श्रीवास उपाध्यक्ष, पुष्पादेवी श्रीवास को कोषाध्यक्ष तथा सुशीला श्रीवास सहसचिव पद पर मनोनीत किया गया। महिला संगठन के गठन से महिलाओं में विशेष उत्साह दिखा।

इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

अशोक ठाकुर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव महेंद्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष सोबिन श्रीवास, संरक्षक जनक श्रीवास, मुकेश श्रीवास, उपकोषाध्यक्ष कृष्ण श्रीवास, युवामोर्चा टीम और समाज के अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में महेंद्र श्रीवास ने समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प कराया तथा सभी अतिथियों और उपस्थित समाजजनों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *