July 26, 2026

ज्ञान ज्योति स्कूल का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन …

0

प्रकृति दिव्य 12वीं में 90.2%, आर्यन खरे 10वीं में 92.8% अंक लेकर विद्यालय में अव्वल

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल पामगढ़ के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में अपूर्व प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं के परिणामों में प्रकृति दिव्य ने 90.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस कक्षा में कुल 39 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 80 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार, कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में आर्यन खरे ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस कक्षा में 28 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए और कुल 56 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर शकुंतला बनर्जी, राजाराम बनर्जी, प्रहलाद दिव्य और कमलजीत राय ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। संस्थान सन 2001 से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है और हजारों विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी के रूप में स्थापित कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *