July 26, 2026

40 श्रद्धालु रामलला दर्शन को रवाना, नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी …

0

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  छत्तीसगढ़ शासन की तीर्थाटन दर्शन योजना के तहत नगर पंचायत पामगढ़ से 40 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े ने जनपद पंचायत परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया।

40 श्रद्धालु हुए शामिल 

इस यात्रा में नगर पंचायत पामगढ़ से 12 और जनपद पंचायत पामगढ़ क्षेत्र से 28 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी श्रद्धालु बिलासपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम पहुंचेंगे, जहां रामलला के दर्शन के साथ सरयू आरती और प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करेंगे।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बस को रवाना करने के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, रामविलास खूंटे, त्रिदेव साहू उपस्थित रहे। साथ ही जनपद सदस्य प्रतिनिधि ब्यास साहू, दीनदयाल साहू, संतोष यादव तथा पार्षद बसंती सुमन, संजय खाण्डे, महेंद्र श्रीवास, प्रेमशंकर पटेल व भरथरी जांगड़े भी मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं में उत्साह

रवाना होने से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े ने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से बुजुर्गों और आम नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का सुअवसर मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *