July 26, 2026

अप्रशिक्षित हार्वेस्टर चालक ने ली एक की जान, दूसरा घायल …

0

मस्तूरी के सोनसरी मोड़़ पर अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को कुचला, युवक की मौके पर मौत।

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सोनसरी में मंगलवार, 12 मई को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक शंकर यादव (पिता फूलचंद यादव) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनसरी के रोजगार सहायक सोभित साहू (पिता हरिचंद साहू) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे सोनसरी पेट्रोल पंप के आगे मंदिर के सामने तालाब किनारे सोनसरी मोड़़ पर हुई,

जोंधरा से लौट रहे बाइक सवारों को एक अनियंत्रित हार्वेस्टर ने अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोहर्सी निवासी हार्वेस्टर मालिक श्यामू साहू का बेटा विकास साहू हार्वेस्टर चला रहा था। वह मोड़़ पर गाड़ी अनियंत्रित कर बाइक सवारों से जा टकराया। चालक विकास हार्वेस्टर लेकर भागने लगा, जिसे सोनसरी निवासी तिलक मिरी ने पीछा कर पकड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि विकास को मुख्य सड़क पर हार्वेस्टर चलाना सिखाया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर पचपेड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। हार्वेस्टर पर गाड़ी का नंबर दर्ज न होने से कई सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *