July 24, 2026

खाद-बीज, के.सी.सी. वितरण में देरी, जिला पंचायत सदस्य ने लिखा पत्र …

0

जिला पंचायत सदस्य ने उपायुक्त सहकारिता से किसानों को खाद-बीज, ऋण शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।

दुर्गा प्रजापति

बिलासपुर   जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने उपायुक्त सहकारिता बिलासपुर को पत्र लिखकर किसानों को खाद-बीज एवं के.सी.सी. ऋण वितरण में तेजी लाने की मांग की है। दामोदर कांत ने अपने पत्र में अवगत कराया कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सेवा सहकारी समितियों में किसानों को खाद-बीज एवं के.सी.सी. वितरण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस धीमी गति के कारण समस्त ग्रामों के

किसानों में भविष्य को लेकर चिंता व्याप्त है।

अनेक किसानों ने उनसे मिलकर खाद-बीज एवं के.सी.सी.ऋण वितरण को त्वरित रूप से किए जाने की गुहार लगाई है। दामोदर कांत ने किसानों के हितों को संज्ञान में लेते हुए उक्त कार्य को त्वरित करने और समिति एवं शाखाओं को निर्देश पत्र जारी करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने उपायुक्त सहकारिता से इस संबंध में तत्काल निर्देश जारी करने का कष्ट करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *