July 26, 2026

मेरिट अवार्ड समारोह 2026, पंजीयन शुरू ..

0

कक्षा 10वीं-12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी 30 मई तक कराएं पंजीयन।

कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  कर्मफल शिक्षण समिति जोरैला (पामगढ़) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय मेरिट अवार्ड एवं सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय एवं कर्मफल पब्लिक स्कूल पामगढ़ के स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में होगा। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। पात्र विद्यार्थी 30 मई 2026 तक गूगल फॉर्म

(https://forms.gle/eVCHxW2tjoLe1A3W6),

वॉट्सऐप या संस्था में स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। मेरिट अवार्ड एवं सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थान संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय, पामगढ़, जिला – जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) का सभाकक्ष होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9179684579, 9753436101, 9893248971 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *