July 26, 2026

ढाबों में शराबखोरी: पुलिस-आबकारी पर मिलीभगत का आरोप…

0

बहादुर सिंह

बिलासपुर.  मस्तूरी के मोहतरा चौक पर नेशनल हाईवे स्थित ढाबों में अवैध शराब बिक्री और खुलेआम सेवन का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि ये ढाबे रातभर बार की तरह संचालित होते हैं, जहां देर रात तक शराब परोसी जाती है। ट्रक ड्राइवरों और स्थानीय युवाओं को देर रात तक शराब पिलाई जा रही है, जो नेशनल हाईवे पर पूरी तरह प्रतिबंधित है।

ग्रामीणों ने मस्तूरी पुलिस और जिला आबकारी विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायतें मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रातभर शराबियों के हुड़दंग और मारपीट से परिवारों का जीवन दूभर हो गया है,और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस दिन में दिखती है, पर रात 11 बजे के बाद ढाबों में खुलेआम बार चलते हैं और आबकारी विभाग भी निष्क्रिय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *