July 26, 2026

41 लाख के पांच विकास कार्य शुरू …

0


सीसी रोड, मुक्तिधाम अहाता, तालाब पचरी सहित 41 लाख के पांच कार्यों से बढ़ेगी सुविधा।

दुर्गा प्रजापति

बिलासपुर  डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने मस्तूरी में कुल 41 लाख रुपये की लागत से पांच विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सीसी रोड का निर्माण, मुक्तिधाम का अहाता, तालाब में पचरी, मिट्टी मुरूम समतलीकरण और महिला एवं बाल विकास कार्यालय का परिवर्धन शामिल हैं। सीसी रोड के निर्माण पर 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे बाजार आने-जाने में सुविधा होगी। मुक्तिधाम में 6 लाख रुपये से सुरक्षा व्यवस्था के लिए अहाता बनाया जाएगा। तालाब में 3 लाख रुपये की लागत से पचरी का निर्माण होगा, जिससे उसकी सौंदर्य और उपयोगिता बढ़ेगी। सखि बैंक से बड़े ताला तक 3 लाख रुपये से मिट्टी मुरूम समतलीकरण कार्य किया जाएगा, जो आवागमन सुगम बनाएगा।

साथ ही, परियोजना कार्यालय के विस्तार पर 6 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। इन विकास कार्यों से मस्तूरी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा। इस अवसर पर बीपी सिंह, विवेक त्रिपाठी, अजय सिंह, सुनीता विनोद सारथी, लोकेश्वर पटेल, संतोष मिश्रा, विजय अंचल, टेकराम यादव, साजन दास पंजवानी, पवन श्रीवास, पप्पू यादव, आशुतोष त्रिपाठी, सुभाष यादव, गजानंद विश्वकर्मा, संजय गुप्ता सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *