June 27, 2026

एक पेड़ मां के नाम’ शीर्षक से वृक्षारोपण का आयोजन …

0

मस्तूरी ‘एक पेड़ मां के नाम’ शीर्षक से वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाना। कार्यक्रम के दौरान, मुक्तिधाम परिसर में अनेक नागरिकों ने मिलकर वृक्षारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।

वृक्षारोपण के साथ-साथ परिसर में ‘सुखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रंगार’ जैसे उद्घोष गूंजे, जो माहौल में उत्साह और जागरूकता का संचार कर रहे थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बूथ क्रमांक 177 व 178 में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया और सहभागिता का आनंद लिया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में विनोद सारथी, छोटेलाल निराला, गजानंद राठौर, तन्नू मिश्रा, पंकज निर्मलकर, नोहर, भोलू, परदेशी प्रजापति, रवि, आशीष चतुर्वेदी, अमित राठौर, कुलदीप कुर्रे, गोलू कुर्रे, दुर्गा प्रजापति, बहादुर, शंभू यादव, सुभाष यादव, गोलू पांडेय और अतुल राठौर सहित अन्य नागरिकों ने भाग लिया। यह आयोजन सामूहिक प्रयास और जागरूकता का प्रतीक बना, जिसने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को फिर से रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *