July 26, 2026

चमत्कार का झांसा देकर ठगों ने मेडिकल संचालक से ठगे रुपए-अंगूठी…

0

  दो ठगों ने चमत्कार से पारिवारिक दिक्कतें दूर करने का झांसा दिया, रुपए-अंगूठी दोगुनी करने का दावा किया।

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  शहर में साधु वेशधारी दो लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक को चमत्कार के नाम पर ठग लिया। आरोपियों ने पारिवारिक दिक्कतें दूर करने और रुपए-सोने की अंगूठी दोगुनी करने का झांसा दिया। वे एक हजार रुपए और सोने की अंगूठी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तशव शुरू कर दी है। चकरभाठा पुलिस के अनुसार, राजेश पंजवानी की सुनीता मेडिकल स्टोर्स नाम से दवा दुकान है। कुछ दिन पूर्व दो कथित साधु दुकान पर पहुंचे। उन्होंने भिक्षा मांगी और चाय का आग्रह किया। बातचीत में उन्होंने संचालक को चमत्कार के जरिए पारिवारिक दिक्कतें दूर करने का दावा किया। इसके बाद कागज में पत्थर और नोट रखकर बदलने का खेल दिखाया। अनुष्ठान के नाम पर उन्होंने संचालक से 500-500 रुपए के दो नोट और उसकी सोने की अंगूठी मांगी। ठगों ने इन सामानों को कागज में लपेटकर एक घंटे बाद खोलने को कहा और वहां से चले गए। जब संचालक ने कागज खोला तो उसमें मिट्टी और पत्थर निकले। ठगी का शिकार हुए राजेश ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जिलेभर में नाकेबंदी की है और जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *