September 10, 2026

तेज रफ्तार कार ने ली दो युवकों की जान …

0

चंद्रा मौर्या चौक के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर दम तोड़ा, चालक गिरफ्तार।

राजेंद्र सोनी

भिलाई   छत्तीसगढ़ के इस्पात नगरी भिलाई में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई। यह हादसा चंद्रा मौर्या चौक के पास हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मृत युवकों के शवह/वें को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। दोनों मृतक युवक रायपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने कार चालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *