July 25, 2026

छात्रों को मिला प्रभावी करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पर जोर  …

0

चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय में हुआ करियर सेमिनार; छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स मिले।

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय एवं दिल्ली आईएएस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सेमिनार में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण से संबंधित जानकारी दी गई। दिल्ली आईएएस अकादमी बिलासपुर के संचालक और करियर मार्गदर्शक सौरभ चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। सही दिशा, सतत परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करना आवश्यक है। सफलता उन्हीं विद्यार्थियों को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासित रहकर निरंतर अभ्यास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा होती है,

आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को कम से कम एक बार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि इससे नेतृत्व क्षमता, निर्णय क्षमता, समय प्रबंधन एवं समग्र दक्षता का विकास होता है। उन्होंने अभाव को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सबसे बड़ा प्रेरक बताते हुए नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और समय के सदुपयोग का महत्त्व भी बताया। इस अवसर पर अकादमी की संचालिका विद्या सौरभ चतुर्वेदी ने भी विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *