10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान 10 जून को …

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर
पामगढ़ अंचल के विद्यानिकेतन उ माध्यमिक विद्यालय और ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल इस वर्ष भी पामगढ़ ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह 2026 का आयोजन करेंगे। यह समारोह 10 जून 2026 को विद्यालय प्रांगण में होगा। इन शिक्षण संस्थानों द्वारा विगत 26 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है।
विद्यानिकेतन, ड्रीमलैंड स्कूल 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान करेगा।
समारोह में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले समस्त विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। पामगढ़ अंचल से निर्धारित योग्यता प्राप्त विद्यार्थी अपना पंजीयन विद्यालय में आकर या दिए गए संपर्क नंबरों पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए +91 79875 75832, +91 90980 69444 पर संपर्क किया जा सकता है। पंजीयन हेतु गूगल लिंक https://form.svhrt.com/6a07fb551fdb9c954f07bfda भी उपलब्ध है।
