July 21, 2026

90 किलो गांजा जब्त, आठ महिला तस्कर गिरफ्तार …

0


पुलिस व ACCU ने सरकंडा में की कार्रवाई, इलेक्ट्रिक ऑटो से ले जा रहीं थीं गांजा

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  शहर में अवैध गांजे के खिलाफ पुलिस और ACCU टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकंडा थाना क्षेत्र में टीम ने 90 किलो गांजे के साथ आठ महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। इस पर सरकंडा पुलिस और ACCU टीम ने सीपत रोड पर घेराबंदी की। दो इलेक्ट्रिक ऑटो को रोककर तशवी ली गई, जिसमें 90 किलो गांजा आठ बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा मिला। टीम ने मटियारी गांव की आठ महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गांजा रेलवे स्टेशन बिलासपुर से सीपत ले जा रही थीं। टीम ने गांजा और दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 46 लाख 75 हजार रुपए है। जिस पर आरोप लगे महिलाओं के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20B, 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *